Move to Jagran APP

छोटे बच्चे भी रोजा रख कर रहे अल्लाह की इबादत

रहमत व बरकत महीना रमजान का दसवां रोजा आज बीत गया। रमजान में छोटे बच्चे रोजा रखकर खासे उत्साहित हैं। कई बच्चों ने पहली बार रोजा रखा है। रमजान में रोजा रखने वाले व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से दूर रहने के साथ -साथ खुद पर भी संयम रखता है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 10:40 PM (IST)
छोटे बच्चे भी रोजा रख कर रहे अल्लाह की इबादत
छोटे बच्चे भी रोजा रख कर रहे अल्लाह की इबादत

छपरा : रहमत व बरकत महीना रमजान का दसवां रोजा आज बीत गया। रमजान में छोटे बच्चे रोजा रखकर खासे उत्साहित हैं। कई बच्चों ने पहली बार रोजा रखा है। रमजान में रोजा रखने वाले व्यक्ति अपनी बुरी आदतों से दूर रहने के साथ -साथ खुद पर भी संयम रखता है। रमजान में रोजा रखे व्यक्ति को झूठ बोलने, पीठ पीछे किसी की बुराई करने व लालच करने से रोजा टूट जाता है। आज पहला रोजा रखने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह था। घर की महिलाएं इफ्तार की तैयारी में दोपहर बाद से ही लग जा रही हैं। इस दौरान भीषण गर्मी भी रोजेदारों का इम्तिहान ले रही है। कहा जाता है कि रोजा के साथ इबादत का और उसके बाद ईद मनाने का मजा ही कुछ और होता है।

loksabha election banner

इस्लाम के जानकार साहेब रजा खान छपरवी एवं तारिक अनवर ने बताया कि इस्लाम धर्म में रोजा रखना हर बालिग का फर्ज है। इस माह में की गई एक नेकी के बदले सत्तर नेकियों के बराबर फल मिलता है। रमजान में पूरे महीने का रोजा रखना हर बालिग मर्द और औरत पर फर्ज है। रोजा को लेकर छोटे -बच्चों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। छोटे बच्चे अपने नन्हें हाथों से दुआ मांग रहे थे। छोटे बच्चे देश में अमन -चैन की दुआ मांग रहे हैं।

मुस्लिम महिलाएं आज पूरे दिन तैयारी में लगी रही। इफ्तार में छोटे बच्चों के व्यंजन का खास ख्याल रखा गया था। रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल -पहल बढ़ गई थी। फल, दूध ब्रेड, पनीर खजुर, बर्फ आदि की खूब बिक्री हुई। रोजा शुरू होने से मुस्लिम बस्ती में चहल -पहल दिख रहा था।

मुस्लिम इलाकों में अल्लाह की इबादत के लिए धार्मिक किताबें और टोपियां और अन्य सामग्री खूब बिक रही है। बड़ों के साथ बच्चे भी अल्लाह की इबादत में मस्जिदों की ओर रूख कर रहे हैं। इनसेट करें :

नन्हे रोजेदारों की सुने :

फोटो 27 सीपीआर 8

दो साल से रोजा रख रहीं हूं। इस बार पूरे तीस दिनों तक रोजा रखूंगी। मां रोजा रखने से मना कर रही थी। लेकिन मैंने रोजा रखा है।

खुशबू परवीन फोटो 27 सीपीआर 9

इस वर्ष पूरे महीने रोजा रखूंगा। रोजा रखने में बहुत सुकून मिलता है। अम्मी रोजा के दौरान इफ्तार के वक्त मेरे पसंदीदा व्यंजन समोसे, व पकौड़ा का खास ख्याल करती है।

फरहीन खान फोटो 27 सीपीआर 10

घर के सभी सदस्य रोजा रखते हैं। इस बार मैं भी रोजा रखूंगा, रोजा रखना बहुत अच्छा लगता है। इस बार गर्मी की छुट्टी में रमजान होने से परेशानी नहीं होगी।

मोहम्मद आयान फोटो 27 सीपीआर 11

रमजान में रोजा रखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। रमजान में सबसे अच्छा शाम के समय इफ्तार करना लगता है। जब परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर अल्लाह की इबादत करके रोजा खोलते है।

समीर खान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.