सड़क पर सरसो व गेंहू के डंठल रखने से चोटिल हो रहे बाइक चालक
रबी फसलों की कटनी के बाद दौनी के मौसम में ग्रामीण सड़कें ही खलिहान में तब्दील हो जाती हैं। काट कर खेतों से लाए गए सरसों या गेहूं के बोझे सड़क पर रख दिए जाते हैं। इससे आने-जानेवाली गाड़ियों से ही फसल की दौनी हो जाती है।
फोटो 10 सीपीआर 11
संसू जलालपुर : रबी फसलों की कटनी के बाद दौनी के मौसम में ग्रामीण सड़कें ही खलिहान में तब्दील हो जाती हैं। काट कर खेतों से लाए गए सरसों या गेहूं के बोझे सड़क पर रख दिए जाते हैं। इससे आने-जानेवाली गाड़ियों से ही फसल की दौनी हो जाती है। सड़क किनारे बसे लोग ऐसा अपने फायदे के लिए करते हैं लेकिन यह यात्रियों के लिए दुर्घटना का कारण बनता है। आए दिन सरसों और गेहूं के सड़क पर बिछे डंठलों के कारण खासकर बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। रेवाड़ी पंचायत में सड़क पर दौनी आज भी देखी जा सकती है। अशोक नगर पंचायत के चौखड़ा और परास खान में सड़क खलिहान बन चुकी है। सकडी पंचायत के मिश्रवलिया गांव की सड़क पर बाइक चलाना मुश्किल है। अशोक नगर के मुखिया अमित कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा करने वाले सड़क का दुरुपयोग कर रहे हैं।