शिक्षाप्रेमी थे रामजयपाल बाबू : पूर्व मंत्री
रामजयपाल कॉलेज ने अपने कुलदेवता पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. रामजयपाल ¨सह यादव की जयंती सोमवार को समारोह पूर्वक मनाई। कॉलेज कैंपस के पास स्थिति स्व. रामजयपाल ¨सह यादव के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
जागरण संवाददाता, छपरा :
रामजयपाल कॉलेज ने अपने कुलदेवता पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. रामजयपाल ¨सह यादव की जयंती सोमवार को समारोह पूर्वक मनाई। कॉलेज कैंपस के पास स्थिति स्व. रामजयपाल ¨सह यादव के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व नगर विकास मंत्री उदित राय ने कहा कि रामजयपाल बाबू जन नायक थे। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी हमेशा प्रयास करते रहे। शैक्षणिक संस्था को खोलने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे, वे शिक्षा प्रेमी थे। राजनीति के माध्यम से उन्होंने हमेशा जनसेवा की। दलित, पिछड़ों व गरीब अल्पखंख्यकों के विकास के लिए हमेशा कार्य किया। प्राचार्य डा. सिद्धार्थ शंकर ¨सह ने कहा कि वे राजनीति में रहते हुए भी हमेशा बेदाग रहे। उनका राजनीति जीवन अन्य राजनेताओं के लिए अनुकरणीय है।
इस मौके पर डा. सीपी यादव, डा. प्रेमचंद्र यादव, डा. राजू प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।