अभियंताओं की टीम ने मही व गंडकी नदी के दोनों किनारे पर बसे कई गांवों का किया निरीक्षण
संसू, दरियापुर : मही व गंडकी नदी पर मत्स्य पालन, ¨सचाई, पेयजल, तथा जल संकट की तमाम उद्देश्यों को लेकर प्रस्तावित परियोजना के लिए स्थल निरीक्षण किया।
संसू, दरियापुर : मही व गंडकी नदी पर मत्स्य पालन, ¨सचाई, पेयजल, तथा जल संकट की तमाम उद्देश्यों की समेकित पूर्ति के लिए प्रस्तावित बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर अभियंताओं की टीम ने शनिवार को दरियापुर प्रखंड का दौरा किया। मही व गंडकी नदी के किनारों का निरीक्षण कर अभियंताओं ने दोनों किनारे की भौगोलिक स्थिति का जायजा भी लिया। कार्यस्थल का निरीक्षण करने आए सारण नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरिहर प्रसाद तथा सहायक अभियंता रवि कुमार ने इस बहुउद्देशीय परियोजना का प्रस्ताव सीएम को देने वाले जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व प्रधानाध्यापक राघव प्रसाद ¨सह को लेकर अकबरपुर, महमदपुर, सुतिहार सहित नदी के कई तटवर्ती गांव का निरीक्षण करते हुए योजना के चिन्हित ¨बदुओं पर विचार-विमर्श किया।
सहायक अभियंता सारण नहर प्रमंडल रवि कुमार ने बताया कि सिंचाई, पेयजल की संभावना दिख रही है। स्थल पर किसी तरह की कोई दिक्कत नही दिख रही है। जल संग्रह तथा मत्स्य पालन इन दो ¨बदुओं पर विचार विमर्श कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। तकनीकी माहौल सही प्रतीत होता दिख रहा है। इस दौरान जदयू नेता राघव प्रसाद ¨सह ने कहा कि इस विशाल परियोजना के चालू होने से सरकार को एक बड़े राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही नदी के किनारे गुजर बसर करने वाले लाखों लोगो की ¨सचाई, पेयजल, जलसंकट सहित अन्य परेशानियों से निजात मिलेगी ।