नगर निगम के मेयर का चुनाव कल, राजनीति हुई तेज
छपरा नगर निगम के मेयर चुनाव को 30 घंटे बाद यानि 21 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में होगी।
छपरा। छपरा नगर निगम के मेयर चुनाव को 30 घंटे बाद यानि 21 अक्टूबर को समाहरणालय सभागार में होगी। जिसको लेकर सत्ता व विपक्षी खेमों में राजनीति तेज हो गई है। वार्ड पार्षदों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाई जा रही है। वैसे वार्ड पार्षद अभी अपना -अपना मोबाइल स्वीच ऑफ करके भूमिगत है। जिसके बाद नगर निगम की राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। उल्लेखनीय हो कि मेयर प्रिया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पारित होने के बाद से ही निगम में राजनीति पूरी तरह से शह -मात का खेल चल रहा है। मेयर पद के लिए प्रबल दावेदार तत्कालीन मेयर प्रिया देवी व पूर्व मुख्य पार्षद सुनिता देवी है। जिसे मेयर बनाने के लिए दोनो खेमों में रणनीति बनाई जा रही है। वार्ड पार्षदों भी दो खेमों में बंट गये है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी मेयर के चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर चल रही है। समाहणालय सभागार में कड़ी सुरक्षा - व्यवस्था के बीच जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के दिशा- निर्देश पर मेयर का चुनाव होगा। जिसमें प्रवेक्षक के रूप में सिवान के एमडीएम आयेंगे। प्रशासनिक स्तर से मेयर के चुनाव में भाग लेने लिए सभी वार्ड को सूचना भेज दी गई है।