Move to Jagran APP

राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज के कोच बनाए गए सन्नी सिंह

अंतरराष्ट्रीय रेटिग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी एवं छपरा जिला शतरंज संघ के सह सचिव सन्नी कुमार सिंह को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम का कोच बनाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:12 AM (IST)
राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज के कोच बनाए गए सन्नी सिंह
राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज के कोच बनाए गए सन्नी सिंह

फोटो 16 सीपीआर 28

loksabha election banner

जासं छपरा : अंतरराष्ट्रीय रेटिग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी एवं छपरा जिला शतरंज संघ के सह सचिव सन्नी कुमार सिंह को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने राष्ट्रीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम का कोच बनाया है। सन्नी कुमार सिंह ने पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में 23 अक्टूबर से 2 नवंबर 2019 तक चयनित खिलाड़ियों को शतरंज की कोचिग दी। फिर 6 नवंबर से 8 नवंबर 2019 तक टीम को लेकर दादर नगर हवेली के सिलवासा गए। शहर के दौलतगंज निवासी रविद्र सिंह एवं किरण देवी के पुत्र सन्नी को जिला शतरंज संघ के सचिव मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि उन्हें संघ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। संघ के संरक्षक डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ देव कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष कुमार धीरज, श्वेतांक राय पप्पू, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुमन कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव सुशील कुमार वर्मा, यशपाल कुमार सिंह, धनंजय कुमार सहित जिले के कई शतरंज खिलाड़ियों और प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.