मशरक में भैंस चराने के विवाद में मारपीट, तीन घायल
मशरक सारण। मशरक थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में भैंस द्वारा बगल के खेत में फसल खा जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में जितेंद्र सिंह (50 वर्ष) पिता- अभिमन्यु सिंह जन्मेजय कुमार ( 13 वर्ष) पिता- जितेंद्र सिंह गाव- सिउरी घायल हुए।
मशरक, सारण। मशरक थाना क्षेत्र के शिवरी गांव में भैंस द्वारा बगल के खेत में फसल खा जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना में जितेंद्र सिंह (50 वर्ष) पिता- अभिमन्यु सिंह, जन्मेजय कुमार ( 13 वर्ष) पिता- जितेंद्र सिंह गाव- सिउरी घायल हुए। बताया जाता है कि इनकी भैंस बगल के खेत में चर रही थी। जिसका विरोध कृष्ण कुमार (24 वर्ष) पिता- मनोज कुमार सिवरी ( कुवर टोला) के द्वारा किया गया। जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर परिजनों द्वारा इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई।