सफाई कर्मी बनने के लिए पढ़े-लिखे युवकों ने किया आवेदन
नगर निगम में दैनिक मजदूरी पर करीब 40 सफाई कर्मियों की बहाली की जानी है इसके लिए पढ़े-लिखे युवकों ने आवेदन किया है।
जागरण संवाददाता, छपरा : नगर निगम में दैनिक मजदूरी पर करीब 40 सफाई कर्मियों की बहाली होने जा रही है। इस पद के लिए बड़ी संख्या में आवेदन जमा हुए हैं। आवेदकों में कई पढ़े-लिखे युवक भी शामिल हैं। इसकी चर्चा नगर निगम में खूब हो रही है। अमूमन अनुसूचित जाति के बिना पढ़े -लिखे लोगों ही सफाई कर्मी के लिए आवेदन करते थे। लेकिन इस बार दूसरी जाति के पढ़े-लिखे युवकों ने भी आवेदन किया है। शनिवार को नगर निगम की सशक्त स्थायी कमेटी ने करीब तीन सौ आवेदनों की स्क्रूटनी की। इसी क्रम में यह बात सामने आई।
मेयर प्रिया देवी ने बताया कि सफाई कर्मी के बहाली के लिए तीन सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है। 23 जुलाई को उनकी बहाली की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया जाएगा।
इनसेट :
दुरुस्त होंगे नगर निगम क्षेत्र के खराब चापाकल
छपरा : छपरा नगर -निगम क्षेत्र के आने वाले खराब चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए सभी पार्षदों से अपने -अपने वार्ड के खराब चापाकलों का ब्यौरा देने को कहा गया है। मेयर प्रिया देवी ने बतया कि चापाकलों को बनाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद खराब चापाकल को बनाया जाएगा। उल्लेखनीय हो कि नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश चापाकल खराब हैं। इस कारण तपिश् के इस मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इनसेट :
मेयर ने सुनी शहरवासियों की समस्याएं
छपरा :मेयर प्रिया देवी ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया। हालांकि फरियादियों की संख्या काफी कम थी। उनकी समस्याओं जिसका निपटारा किया गया। मौके पर डिप्टी मेयर अमृतांजलि सोनी, नरगीस बानों समेत अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।