Move to Jagran APP

डा. आंबेडकर ने कुरीतियों को खत्म करने का किए थे प्रयास

सारण। भारतीय संविधान के शिल्पकार समाज डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) सोमवार को जिले में मनाई गई। पानापुर में प्रदेश जदयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा संतोष कुमार महतो ने सभा को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 11:08 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 11:08 PM (IST)
डा. आंबेडकर ने कुरीतियों को खत्म करने का किए थे प्रयास
डा. आंबेडकर ने कुरीतियों को खत्म करने का किए थे प्रयास

सारण। भारतीय संविधान के शिल्पकार समाज डा. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) सोमवार को जिले में मनाई गई। पानापुर में प्रदेश जदयू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछड़ा संतोष कुमार महतो ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौर में ही बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर गरीबी, छुआछूत, सामाजिक कुरीतियों, सामाजिक परिहास के कारण नजदीकी से जाना। इसके खात्मे का पूरा प्रयास किया। उनके सिद्धांतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दलितों, अतिपिछड़ों, शोषितों के उत्थान के लिए दिन रात कार्य करने में लगें हैं। इस अवसर पर पानापुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, जिला परिषद रत्नेश भास्कर, परमेश्वर महतो, गंगा महतो, विकास चौहान, सुरेंद्र चौहान, रंजीत पटेल, मनोज राय मुखिया, अच्छेलाल प्रसाद सिंह, राजू राम, ब्रजकिशोर पासवान, विकास ठाकुर, अफजल आलम, श्यामबिहारी महतो, जितेन्द्र साह, राजेन्द्र महतो, रमेश महतो, नागेन्द्र कुशवाहा, संत राम लोग उपस्थित थे। भाजपा ने समरसता दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

loksabha election banner

सारण। बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस को समरसता दिवस के रूप में भाजपा जिला कार्यालय में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि डा. आंबेडकर को जानने और समझने के लिए उनकी लिखी पुस्तकों को पढ़ना अतिआवश्यक है। उन्होंने किस कठिनाई से अपना जीवन यापन करते हुए उच्च स्थान को प्राप्त किया। जिला महामंत्री शांतनु कुमार, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनारायण सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, नगर उपाध्यक्ष अनूप यादव, नगर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.