जिला प्रशासन ने शहर में किया फ्लैग मार्च
श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरकिशोर राय के अलावा अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
फोटो 12 सीपीआर 20, 21
जासं, छपरा : श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इसमें डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसपी हरकिशोर राय के अलावा अन्य वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
फ्लैग मार्च गुदरी बाजार स्थित शाह बनवारीलाल पोखर से निकली। टक्कर मोड़, अन्नपूर्णा मंदिर, दौलतगंज, धर्मनाथ मंदिर, कटरा मोहल्ला, नई बाजार, मालखाना चौक, डाक बंगला रोड, नगर थाना चौक, साहेबगंज कटहरीबाग, थाना चौक होते हुए नगर निगम चौक पर इसका समापन हुआ। डीएम ने कहा कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील के लिए यह मार्च किया गया है। फ्लैग मार्च में डीएसपी अजय कुमार, भगवान बाजार थानाध्यक्ष, नगर थानाध्यक्ष एवं काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।