मंद बुद्धि दूल्हे से दुल्हन ने शादी से किया इंकार
सारण। पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव में मंगलवार की रात आई एक बारात में मंदबुद्धि दूल्हे को देख
सारण। पानापुर थाना क्षेत्र के मोरिया गांव में मंगलवार की रात आई एक बारात में मंदबुद्धि दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। पूरी रात मान मनौव्वल का प्रयास होता रहा, बावजूद इसके दुल्हन शादी के लिये राजी नहीं हुई तो आखिरकार दूल्हे राजा को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि मोरिया गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद की पुत्री की शादी भेल्दी थाने के समस्तपुरा गांव निवासी रामजी ¨सह के पुत्र शंभूनाथ के साथ तय हुई थी। 20 अप्रैल को तिलक सम्पन्न होने के बाद मंगलवार की रात बारात आई। द्वारपूजा एवं कन्या निरीक्षण की रस्म अदायगी के बाद जब दूल्हा मंडप में पहुंचा तो मंदबुद्धि दूल्हे को देख महिलाएं भड़क गई। वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भवर घुमाई के दौरान दूल्हे को चक्कर आ गया था जिससे वह गिर पड़ा था। इस बात की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। सगे संबंधियों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। अंत में मुखिया प्रतिनिधि मौलाद्दीन मियां एवं स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता से वर पक्ष तिलक में मिले नकदी सहित अन्य सामान वापस कर दिए, जबकि कन्या पक्ष के लोग भी चढ़ाये गये गहने वापस कर दिये। इस प्रकार दूल्हे राजा को बगैर दुल्हन वापस लौटना पड़ा।