सड़क दुर्घटना में आशा कार्यकर्ता की मौत
लहलादपुर। जनता बाजार में बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। वह सिरिस्तापुर गांव की सुनयना देवी(45) है। उक्त महिला जनता बाजार में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लहलादपुर में आशा के पद पर कार्यरत थी। घटना के समय वह अस्पताल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
लहलादपुर। जनता बाजार में बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गयी। वह सिरिस्तापुर गांव की सुनयना देवी(45) है। उक्त महिला जनता बाजार में प्राथमिक स्वास्थय केंद्र लहलादपुर में आशा के पद पर कार्यरत थी। घटना के समय वह अस्पताल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रही थी। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल लाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है व बाइक को भी जब्त कर लिया है। घटना के बाद महिला के घर में मातम पसर गया है। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है व पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया है।