Move to Jagran APP

प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंडों में कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया

प्रवासियों के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 06:51 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:51 PM (IST)
प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंडों में कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया
प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंडों में कांग्रेसी नेताओं ने धरना दिया

जागरण टीम, छपरा : लॉकडाउन के कारण बेरोजगार होकर अपने घर वापस लौटे प्रवासी श्रमिकों की दयनीय हालत को देख उनकी समस्याओं के समाधान व अन्य मांगों को लेकर प्रखंडों में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेसी नेताओं ने सांकेतिक धरना दिया।

loksabha election banner

संसू, मढ़ौरा: प्रखंड महासचिव सह प्रभारी लालबाबू गिरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फजलुमरहमान ,प्रो अमरेश सिंह, अमना खातुन ,मनोज कुमार यादव ,अशोक एवं सोनु आदि उपस्थित थे।

संसू, गड़खा: बाजार स्थित इंदिरा स्मृति भवन में प्रखंड अध्यक्ष वृजानंद पाठक की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना दिया गया। धरना के बाद प्रखंड अध्यक्ष के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस मौके पर जिला कांग्रेस के सचिव हरिश कुमार सिंह, बालकिशुन श्रीवास्तव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पुनेश्वर राय, विजय सिंह एवं अरविद पाठक आदि मौजूद थे।

संसू, अमनौर: अमनौर पूरबारी पट्टी में सांकेतिक धरना के बाद कांग्रेसी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ विभू विवेक को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष जयंत सिंह, ललन सिंह, मनोज तिवारी आदि शामिल थे।

संसू,एकमा: आमडाढ़ी कर्णपुरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी स्व रामाश्रय सिंह मालिक के आवासीय परिसर में प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष सुग्रीव सिंह की अध्यक्षता में सांकेतिक धरना दिया गया। जिसमें प्रखंड उपाध्यक्ष शिव बालक सिंह, श्यामानंद सिंह, राजन कुमार, प्रमोद शंकर सिंह, कामख्या नारायण सिंह, बाबूजान अंसारी, मननदेव मांझी, मुख्तार मिया, जासीन साई, सचिन सिंह, विशाल सिंह आदि शामिल हुए । संसू ,परसा: स्वराज आश्रम में सांकेतिक धरना  की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण कई प्रवासी श्रमिक भूखे-प्यासे पैदल ही अपने घर वापस आने को विवश हो गए। इस मौके पर मो. वहीद, संदीप कुमार, रविरंजन साह, राजेश कुमार, मनीष कुमार साह,सुनील सिंह, दिनेश चौबे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.