केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि सभा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के निधन पर बुधवार को एसडीएस पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
छपरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार के निधन पर बुधवार को एसडीएस पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि अनंत कुमार ने दक्षिण भारत में भाजपा को सशक्त किया है। उनका बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओें से बड़ा लगाव था। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि अनंत कुमार के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उनकी कमी को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है, वे कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे। शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, रामदयाल शर्मा, प्राचार्य अरूण कुमार ¨सह, महामंत्री श्रीकांत पांडेय, जिला प्रवक्ता धमेंद्र ¨सह चौहान, जिला प्रवक्ता मदन कुमार ¨सह, मीडिया प्रभारी मनोज ¨सह, नगर अध्यक्ष सत्यानंद ¨सह, जयराम ¨सह, विवेक कुमार ¨सह, कुमार भार्गव, रामजी चौहान, अवध किशोर मिश्र, दीपक कुमार, भाजपा वाणिज्य मंच के जिला प्रवक्ता कमलेश ¨सह, जिला संयोजक मनोज ¨सह, भाजपा मीडिया प्रभारी रंजन यादव, जिला महामंत्री डा. धमेंद्र कुमार ¨सह समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।