विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेल वन एप: टिकट बुकिंग से PNR तक मिलेंगी कई सुविधाएं, छपरा जंक्शन पर QR कोड से डाउनलोड कर पाएं 3% छूट

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM (GMT+05:30)

छपरा जंक्शन पर यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए रेल वन एप को लेकर जागरूकता अभियान ...और पढ़ें

रेल वन एप

रेल वन एप

HighLights

  1. छपरा जंक्शन पर रेल वन एप जागरूकता अभियान चलाया गया।

  2. एप से आरक्षित, अनारक्षित टिकट बुकिंग और पीएनआर स्थिति।

  3. यात्रियों को 100 रुपये से अधिक टिकट पर 3% छूट।

जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। छपरा जंक्शन पर यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए रेल वन एप को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जंक्शन परिसर में पोस्टर लगाकर यात्रियों को एप डाउनलोड करने और इसमें उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों को एप में आसान पंजीकरण और एकल प्रवेश की सुविधा के बारे में भी बताया गया।

आरक्षित से प्लेटफार्म टिकट तक की सुविधा

रेल वन एप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफार्म टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा मासिक पास बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध है।

एप पर ट्रेन से जुड़ी जानकारी, पीएनआर स्थिति और कोच की स्थिति देखी जा सकती है। चलती ट्रेन की जानकारी भी यात्रियों को एप के माध्यम से मिल सकेगी।

रेल मदद और रिफंड की सुविधा भी उपलब्ध

यात्रियों को बताया गया कि रेल वन एप पर वापसी राशि से जुड़ी सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही रेल मदद के माध्यम से यात्री अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकते हैं।

एप पर सुझाव देने की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे रेलवे की विभिन्न डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लेटफार्म पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

100 रुपये से अधिक के टिकट पर तीन प्रतिशत छूट

टीसी कर्मी आशीष चौबे और राज प्रवीण ने यात्रियों को एप के फायदे बताए। उन्होंने जानकारी दी कि 100 रुपये से अधिक के टिकट पर तीन प्रतिशत विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा। यात्रियों से डिजिटल माध्यम से टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने की अपील की गई।

एंड्रायड और iOS के लिए लगाए गए QR कोड

रेल वन एप डाउनलोड करने के लिए छपरा जंक्शन परिसर में QR कोड लगाए गए हैं। यात्रियों को QR कोड स्कैन कर एप डाउनलोड करने की जानकारी दी गई।

एंड्रायड और iOS मोबाइल के लिए अलग-अलग QR कोड की व्यवस्था की गई है। जागरूकता अभियान के दौरान यात्रियों को एप की सुविधाओं का इस्तेमाल करने का तरीका भी बताया गया।

यह भी पढ़ें- IRCTC Ticket Booking: कंफर्म टिकट चाहिए? बुकिंग से पहले कर लें ये 2 काम, कुछ सेकंड की बचत दिला सकती है सीट