छपरा से आनंद विहार के लिए 6 अक्टूबर से स्पेशल ट्रेन, मशरक-थावे होकर चलेगी; देखें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

छपरा-आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
छपरा-आनंद विहार के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी।
ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक कुल आठ फेरे लगाएगी।
यह विशेष ट्रेन मशरक, थावे और गोरखपुर होते हुए जाएगी।
संवाद सहयोगी, मशरक (सारण)। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
05085/05086 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन का संचालन वाया गोरखपुर किया जाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल आठ-आठ फेरे लगाएगी।
05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक विशेष ट्रेन छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी।
त्योहार पर यात्रियों को होगी राहत
यह ट्रेन 2:02 बजे मशरक, 2:24 बजे दिघवा दुबौली और 3:55 बजे थावे पहुंचेगी। इसके बाद पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज होते हुए शाम 7:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा विशेष ट्रेन सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:50 बजे रवाना होगी।
आनंद विहार से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी
यह गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन 12:35 बजे रात गोरखपुर पहुंचेगी।
यहां से कप्तानगंज, रामकोला, पडरौना और थावे होते हुए सुबह 5:30 बजे दिघवा दुबौली, 5:52 बजे मशरक पहुंचेगी और सुबह 7 बजे छपरा आएगी।
रेलवे के अनुसार ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी के दो, तृतीय श्रेणी के छह, द्वितीय श्रेणी के दो तथा प्रथम सह द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच शामिल है।
इसके अलावा जनरेटर सह लगेज यान और एलएसएलआरडी के एक-एक कोच लगाए जाएंगे।
