Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: काम न आई खेसारी की कलाकारी, बीजेपी की छोटी कुमारी ने 7 हजार वोटों से हराया

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 08:18 PM (IST)

    Chapra election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई। जहां राजद से खेसारी लाल यादव भाजपा के छोटी कुमारी से हार ...और पढ़ें

    Hero Image

    छपरा विधनसभा का रिजल्ट

    डिजिटल डेस्क, छपरा। सारण लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली छपरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। 28 राउंड तक चली वोटों की गिनती में राजद को बड़ी निराशा मिली है। बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी राजद प्रत्याशी और भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को करारी शिकस्त दी है। छोटी कुमारी ने खेसारी लाल यादव को 7594 वोटों से हराया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    14 वें राउंड की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव तेजी से वापसी कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव को जहां 41313 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 47466 वोट मिले हैं।

    9वें राउंड की गिनती के बाद भी राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है। खेसारी लाल यादव को जहां 25895 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 27583 वोट मिले हैं।

    सातवें चरण की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से लगातार पीछे चल रहे है। खेसारी लाल यादव को जहां 19439 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 22031 वोट मिले हैं।

    छठे चरण की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है। दोनों के बीच वोटों का अंतर तेजी से कम हो रहा है। खेसारी लाल यादव को जहां 16461 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 18555 वोट मिले हैं।

    पांचवे चरण की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है। दोनों के बीच वोटों का अंतर कम हो रहा है। खेसारी लाल यादव को जहां 12509 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 15418 वोट मिले हैं।

    चौथे चरण की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है। खेसारी लाल यादव को जहां 9526 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 12611 वोट मिले हैं।

    तीसरे चरण की गिनती के बाद राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है।  खेसारी लाल यादव को जहां 4312 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 5840 वोट मिले हैं।

    पहले राउंड की गिनती के बाद राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बीजेपी प्रत्याशी छोटी कुमारी से पीछे चल रहे है। खेसार लाल यादव को जहां 2327 वोट मिले हैं। वहीं छोटी कुमारी को 3301 वोट मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- Alinagar vidhan sabha Chunav Result: अलीनगर सीट में मैथिली ठाकुर का जादू, काम न आई बिनोद मिश्रा की रिक्वेस्ट


    पिछले दो चुनाव की अगर बात करें(Chapra vidhan sabha Election Result 2025) तो 2015 और 2020 में बीजेपी के डॉ. सी एन गुप्ता यहां से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं 1957 में हुए पहले चुनाव में यहां कांग्रेस के राम प्रभुनाथ सिंह विधायक बने थे। 2025 के चुनाव में इस सीट पर काफी गहमागहमी देखने को मिल रही है।

    छपरा विधानसभा क्षेत्र(Bihar vidhan sabha chunav Result) में पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था। 2020 के चुनाव में इस सीट पर जहां 50.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2025 में 58.61 प्रतिशत मतदान हुआ है।