Move to Jagran APP

एक ने शादी करने से किया इंकार, दूसरी दुल्हन संग बरात लेकर लौटा दूल्हा

दुल्हन ने मंडप पर ही विकलांग दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की का आरोप था कि दूल्हा बदल लिया गया है। पड़ोस की एक खूबसूरत लड़की से लड़के की शादी कर दी गई।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2016 06:40 PM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2016 11:09 PM (IST)
एक ने शादी करने से किया इंकार, दूसरी दुल्हन संग बरात लेकर लौटा दूल्हा

पटना [जेएनएन]। भरी मंडप में दुल्हन ने विकलांग दूल्हे को देखते ही शादी करने से इंकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई। परिजनों ने मनाने की कोशिश भी की लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ इंकार करते हुए कहा कि वो इस लड़के से शादी नहीं करेगी।

loksabha election banner

लड़की ने कहा कि लड़का कोई और दिखाया गया था। आज दूसरे लड़के से शादी हो रहा है। कन्या पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया। इसकी के बाद रात में ही पंचायती हुई। पंचायती के बाद बारातियों को मुक्त किया गया।

पढ़ें - बीच सड़क पर महिला ने ट्रैफिक जवान को दी धमकी, वर्दी उतरवा दूंगी...जानिए घटना सारण जिले के प्रतापपुर में गुरुवार की रात घटी जिसमें एक लड़की ने विकलांग होने के कारण लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की मंडप में विकलांग लड़का को देखते कह उठी कि ये शादी हरगिज़ नहीं हो सकती। इस पर उसके परिवार वाले कारण जानना चाहा तो उसने स्पष्ट कहा कि लड़का वो नहीं है जिससे शादी होनी थी।

पढ़ें - एक ही दिन एक साथ जन्मे पांच हजार बच्चे, जानिए हकीकत...

सुबह फिर पंचायती हुई। जिसमें पड़ोस के एक परिवार ने जिनका घर गड़खा में है, वे अपनी बेटी से उस विकलांग युवक से बिना दहेज के शादी करने पर राजी हो गये। शुक्रवार को पंचायती हुई और उसी दिन शादी भी हुई। पंचायत के फैसले के बाद इस बारात में बैंडबाजा और वीडियोग्राफी सब कुछ मुफ्त में तय किया गया। दूल्हा खुशी-खुशी दुल्हन लेकर वापस घर आया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.