विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स‍िपाही भर्ती अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला; गया-बक्सर-दानापुर रूट पर भी विशेष ट्रेन

Published: Tue, 16 Jun 2026 10:45 AM (IST)

रेलवे ने 16 और 17 जून को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा ...और पढ़ें

स‍िपाही भर्ती परीक्षा के ल‍िए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

स‍िपाही भर्ती परीक्षा के ल‍िए चलेगी स्‍पेशल ट्रेन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें।

  2. सोनपुर, हाजीपुर के अभ्यर्थियों को मिलेगी बड़ी राहत।

  3. 16 और 17 जून को विभिन्न रूटों पर संचालन।

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

पूर्व मध्य रेल ने 16 और 17 जून को विभिन्न रूटों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे विशेष रूप से सोनपुर और हाजीपुर के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 16 जून की रात पटना से नरकटियागंज के लिए चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन का ठहराव सोनपुर और हाजीपुर में भी होगा।

नरकटियागंज तक जाएगी ट्रेन 

यह ट्रेन पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया होते हुए नरकटियागंज पहुंचेगी। ऐसे में सारण, वैशाली और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा 16 जून को पाटलिपुत्र से किशनगंज, अररिया और नवगछिया के लिए भी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि पटना से भभुआ के लिए विशेष ट्रेन का संचालन होगा।

वहीं 17 जून को गया, किऊल, राजगीर, बख्तियारपुर, बक्सर और दानापुर रूट पर भी विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। 

अत‍िरिक्‍त भीड़ को देखते हुए विशेष इंतजाम

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को समय पर और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। 

रेल प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा के लिए यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा संचालित इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं और समय से अपने गंतव्य तक पहुंचें।