विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, अफसरों को मिला परिसीमन की ऑनलाइन एंट्री पूरी करने का अल्टीमेटम

Published: Thu, 13 Aug 2026 04:17 PM (GMT+05:30)

छपरा में आगामी पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन प्रक्रिया तेज हो गई है, जिसकी ऑनलाइन प्रविष्टि 14 अगस्त तक पूरी ...और पढ़ें

पंचायत परिसीमन की तैयारी जोरों पर, 14 अगस्त तक ऑनलाइन डेटा एंट्री जरूरी (AI Generated Image)

पंचायत परिसीमन की तैयारी जोरों पर, 14 अगस्त तक ऑनलाइन डेटा एंट्री जरूरी (AI Generated Image)

HighLights

  1. पंचायत परिसीमन की ऑनलाइन एंट्री 14 अगस्त तक पूरी।

  2. 1991 की जनगणना के आधार पर डेटा दर्ज होगा।

  3. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।

जागरण संवाददाता, छपरा। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन से संबंधित ऑनलाइन एंट्री का काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है।

सभी संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 14 अगस्त तक हर हाल में ऑनलाइन प्रविष्टि पूरी करनी होगी। परिसीमन के दौरान 1991 की जनगणना के आधार पर पंचायत मुख्यालय, राजस्व ग्राम और संबंधित क्षेत्रों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।

परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर 12 अगस्त को राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलों की तकनीकी टीमों के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी और उनकी तकनीकी टीमों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को पोर्टल पर पदाधिकारियों की जानकारी दर्ज करने के साथ 1991 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर पंचायत परिसीमन से संबंधित विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया बताई गई।

प्रखंडों की तकनीकी टीमों को जिला स्तर पर मिला प्रशिक्षण

आयोग के निर्देश पर 13 अगस्त को जिला स्तर पर सभी प्रखंडों और उनकी तकनीकी टीमों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों को यूजर मैनुअल के अनुसार, पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी भी निर्धारित ग्रुप में साझा करने को कहा गया है।

प्रपत्र-2 की एंट्री के लिए पोर्टल हुआ लाइव

पंचायत मुख्यालय से संबंधित राजस्व ग्रामों की जानकारी दर्ज करने के लिए प्रपत्र-2 की ऑनलाइन एंट्री का पोर्टल 13 अगस्त को दोपहर दो बजे से लाइव कर दिया गया। संबंधित पदाधिकारी उपलब्ध यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लागिन कर एंट्री करेंगे।

आयोग ने परिसीमन और प्रपत्र-2 दोनों की ऑनलाइन प्रविष्टि 14 अगस्त तक पूरी करने को कहा है। किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर तत्काल आयोग से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है। समय पर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होना आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 'परिसीमन के बाद होंगे बिहार पंचायत चुनाव', सहरसा में बोले मंत्री दीपक प्रकाश