Move to Jagran APP

Bihar Crime: धारदार हथियार से काटकर अधेड़ ने की पत्‍नी की हत्‍या, कारण ऐसा बताया कि लोग रह गए हैरान

सारण के मांझी में एक महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से काटकर हत्‍या कर दी। घटना शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह शराब के नशे में था।

By Jagran NewsEdited By: Vyas ChandraPublished: Sat, 01 Oct 2022 01:09 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 01:09 PM (IST)
Bihar Crime: धारदार हथियार से काटकर अधेड़ ने की पत्‍नी की हत्‍या, कारण ऐसा बताया कि लोग रह गए हैरान
सारण के मांझी में अधेड़ ने की पत्‍नी की हत्‍या। सांकेतिक तस्‍वीर

मांझी (सारण), संवाद सूत्र। सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलान गांव में शुक्रवार देर रात अधेड़ ने धारदार हथ‍ियार से मारकर पत्‍नी गामा देवी (55 वर्ष) की हत्‍या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रभु राम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपित ने हत्‍या से इंकार किया। उसका कहना है कि पत्‍नी से झगड़ा तो हुआ था लेकिन उसने हत्‍या नहीं की। पत्‍नी झगड़ा के दौरान खुद धारदार हथियार पर गिर पड़ी थी। सुबह उसने हत्‍या की बात स्‍वीकारी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शव को शनिवार सुबह पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

loksabha election banner

शराब के नशे में लौटा था घर 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलान गांव निवासी 58 वर्षीय प्रभु राम शराब के नशे में धुत होकर शुक्रवार की रात  घर पहुंचा था। खाना खाने के दौरान पत्‍नी के साथ कुछ विवाद हुआ। इसके बाद प्रभु ने पत्‍नी पर धारदार हथियार चला दिया। इससे महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार प्रभु राम शराब पीकर आए दिन घर में विवाद करता था। इसी के क्रम में उसने घटना को अंजाम दिया है।

पहले कहा खाने में अधिक नमक के कारण हुआ विवाद

इधर आरोपित पति का कहना है कि खाना में अधिक नमक के कारण पत्‍नी के साथ विवाद हुआ था। इसी में धारदार हथियार पर गिरने के कारण पत्‍नी की मौत हो गई।  सुबह पु‍लिस को उसने बताया कि काम करके थके-हार लौटे थे। तेज भूख लगी थी। पत्‍नी से खाना मांगा ले‍किन वह कहीं चली गई। काफी देर बाद वह लौटी तो क्रोध आ गया। इसी गुस्‍से में उसने पत्‍नी की गर्दन पर फंसुली चला दी इससे उसकी मौत हो गई। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सही जानकारी मिलेगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर उससे सघन पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.