विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन आने में है देर और सामान भी साथ? बेगूसराय-हाजीपुर स्टेशन पर मिलेगी ड‍िजि‍टल लॉकर की सुविधा

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:09 PM (IST)

सोनपुर मंडल ने बेगूसराय और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए क्लॉक रूम-सह-डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। यह ...और पढ़ें

हाजीपुर और बेगूसराय स्‍टेशन पर ड‍िज‍िटल लॉकर की सुविधा। सांकेत‍िक तस्‍वीर

हाजीपुर और बेगूसराय स्‍टेशन पर ड‍िज‍िटल लॉकर की सुविधा। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. सोनपुर मंडल ने डिजिटल लॉकर सुविधा की शुरुआत की।

  2. बेगूसराय और हाजीपुर स्टेशनों पर उपलब्ध होगी यह सुविधा।

  3. रेलवे को इस पहल से 12.81 लाख रुपये का राजस्व।

संवाद सूत्र, नयागांव (छपरा)। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के सामान की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए सोनपुर मंडल ने नई पहल की है।

इसके तहत बेगूसराय और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों पर क्लाॅक रूम-सह-डिजिटल लॉकर (Clock Room Cum Digital Locker)की सुविधा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

बेगूसराय और हाजीपुर स्टेशन पर मिलेगी डिजिटल लॉकर की सुविधा

दोनों स्टेशनों पर इस सुविधा के आवंटन के लिए सोमवार को ई-नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। पांच वर्षों के लिए किए गए आवंटन से रेलवे को कुल 12.81 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

पूर्व मध्य रेल में गैर-किराया राजस्व योजना के तहत इस तरह की सुविधा के आवंटन की यह पहली पहल है। इसके शुरू होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान अपना सामान सुरक्षित रखने में सहूलियत मिलेगी।

क्लाॅक रूम-सह-डिजिटल लॉकर से रेलवे को मिलेंगे 12.81 लाख रुपये

खासकर ट्रेन पकड़ने से पहले या यात्रा पूरी होने के बाद स्टेशन पर कुछ समय बिताने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी। उन्‍हें सामान की सुरक्षा की चिंता नहीं रहेगी। 

इस पहल से यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के साथ रेलवे की खाली जगहों का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा। वहीं, गैर-किराया राजस्व के नए स्रोत विकसित करने में भी मदद मिलेगी।

सोनपुर मंडल की ओर से यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण और रेलवे परिसरों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

बेगूसराय और हाजीपुर स्टेशनों पर क्लाॅक रूम-सह-डिजिटल लॉकर सुविधा का आवंटन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।