यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
छपरा में शराब माफिया व पुलिस का ऑडियो-वीडियो वायरल, बोतल बिकवाने की हो रही बात
सारण केक इसुआपुर में शराब माफिया व पुलिस का ऑडियो-वीडियो प्रसारित हुआ है। इसमें शराब बिकवाने की बात हो रही ...और पढ़ें

HighLights
- वीडियों में पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार का भी आ रहा है नाम
- एसएसपी ने कहा, ऑडियो-वीडियो की जांच की जा रही है
जागरण संवाददाता, छपरा। सारण जिले के इसुआपुर थाने की पुलिस एवं शराब माफिया द्वारा मिली भगत कर शराब बेचने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी एवं शराब माफिया का आडियो एवं वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। उसमें इसुआपुर थाने के टरवा के चौकीदार अमर राय एवं शराब माफिया के बीच शराब बढ़ाने की बात सामने आ रही है।
खेप पकड़वाने की बात कही जा रही
उसमें शराब माफिया द्वारा एक दूसरे शराब माफिया सोनू सिंह के शराब का खेप पकड़वाने की बात कही जा रही है। उसमें शराब बेचने के लिए इसुआपुर थाने के मुंशी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को रिश्वत देने की बात कही जा रही है।
कई लोगों को नाम लिया जा रहा
ऑडियो में शराब माफिया द्वारा चौकीदार को इनके घर तीन बार छापेमारी करने पर नाराजगी भी व्यक्त की जा रही है। वीडियो में शराब बेचने के मामले में इसुआपुर के पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार की भी नाम आ रहा है। इनके अलावा टिंकू कुमार एवं दीपक सिंह का भी नाम माफिया एवं चौकीदार द्वारा लिया जा रहा है। यह बात प्रसारित ऑडियो वीडियो में सामने आ रही है। हालांकि दैनिक जागरण इसका दावा नही करता है।
माफिया के साथ मिलकर क्षेत्र में शराब बेचवा रहे हैं
इस आडियो वीडियो से यह स्पष्ट हो जा रहा है कि किस तरह से इसुआपुर थाने के पुलिसकर्मी शराब माफिया के साथ मिलकर क्षेत्र में शराब बेचवा रहे हैं। इसके साथ ही दूसरे शराब माफिया को पकड़वाने की भी चर्चा हो रही है। उल्लेखनीय हो कि इसुआपुर व मशरक क्षेत्र में 2022 में जहरीली शराब पीने से 74 लोगों की मौत हो गई थी। उसमें इसुआपुर प्रखंड में अधिक मौत हुई थी।
ऑडियो-वीडियो प्रसारित होने से सारण पुलिस की किरकिरी
इसके बाद भी इसुआपुर थाने की पुलिस शराब माफिया के साथ मिलकर शराबबेचवा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर ऑडियो-वीडियो प्रसारित होने के बाद सारण पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष ने बताया कि प्रसारित आडियो में वीडियो की जांच की जा रही है। आडियो एवं वीडियो सहित पाएं जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
