Move to Jagran APP

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ अपनी मांगों को ले आज प्रधान सचिव से करेंगे वार्ता

जासं, छपरा : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ (गोप गुट-ऐक्टू) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  आंद

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 03:31 PM (IST)
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ अपनी मांगों को ले आज प्रधान सचिव से करेंगे वार्ता
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ अपनी मांगों को ले आज प्रधान सचिव से करेंगे वार्ता

जासं, छपरा : बिहार राज्य एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ (गोप गुट-ऐक्टू) अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  आंदोलन के अगले चरण में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मिलेगा। इस बात की जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि एड्स कर्मियों की समस्याओं पर 22 फरवरी को स्वस्थ विभाग के प्रधान सचिव से वार्ता करेगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व समान काम समान वेतन एवं सभी तरह का बकाया वेतन के भुगतान आदि  मांगो को लेकर विधानसभा के समक्ष 20 फरवरी को धरना दिया गया था। अब प्रधान सचिव से वार्ता के बाद बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने विगत दिन संघ द्वारा किए गए धरना को सफल बताया। उनकी सुविधाओं की बढ़ोतरी के साथ एड्स समिति के भ्रष्ट अधिकारियों पर शिकंजा कसने की मांग शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.