सदर अस्पताल में रोस्टर से लेकर व्यवस्था में पाई गई अनियमितताएं
क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पोल खुल गई। कई चिकित्सक अस्पताल से गायब मिले। ं
जासं, छपरा : क्षेत्रीय अपर निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल की कुव्यवस्था की पोल खुल गई। कई चिकित्सक अस्पताल से गायब मिले। ं अस्पताल में गंदगी पसरी थी। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने मौजूद कर्मियों की जमकर फटकार लगाई। उपाधीक्षक डॉक्टर शंभूनाथ ¨सह को कार्रवाई का निर्देश दिया। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने बताया कि सदर अस्पताल के रोस्टर में बड़े पैमाने पर धांधली पाई गई है। एक चिकित्सक सप्ताह में 1 से 2 दिन ड्यूटी कर रहा है तो कई चिकित्सक सातों दिन ड्यूटी पर लगे हैं। ओपीडी में आंख के चिकित्सक डॉक्टर पीएन ¨सह मात्र तीन दिन ही ड्यूटी करते हैं जबकि तीन दिन ओपीडी बंद रहता है। जबकि उन्हें सातों दिन ड्यूटी करनी चाहिए। वहीं पैथोलॉजी विभाग में जांच के दौरान वहां डॉ दीपक कुमार नदारद मिले। उन्होंने बताया कि इससे भी बड़ी धांधली आउटडोर में पाई गई, जहां चिकित्सक के बजाए कर्मचारी ही रजिस्टर पर मरीजों की इंट्री कर रहे थे। नाराजगी प्रकट करते हुए इस बात के लिए अस्पताल उपाधीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं से सदर अस्पताल में चारों तरफ गंदगी दिखी। शौचालय में गंदगी थी। आउटडोर के किसी भी नल में पानी नहीं आ रहा था। उन्होंने विशेष हिदायत दिया और कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो उनके द्वारा राज्य स्वास्थ्य समिति को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।