Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में गाजियाबाद पुलिस पर हमला कर आरोपित को छुड़ाया, महिला को गंदे वीडियो भेजने वाले को पकड़ने आए थे जवान

    By Jagran NewsEdited By: Akshay Pandey
    Updated: Sun, 09 Oct 2022 10:55 PM (IST)

    महिला के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के आरोपित को पकड़ने पहुंची गाजियाबाद तथा परसा पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोपित के स्वजन ने पथराव कर दिया। गाजियाबाद से आए दोनों पुलिस अधिकारी एक महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन जवान घायल हो गए।

    Hero Image
    बिहार में गाजियाबाद पुलिस पर हमला कर आरोपित को छुड़ा लिया गया। सांकेतिक तस्वीर।

    जासं, छपरा : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की महिला के मोबाइल पर लगातार अश्लील वीडियो व फोटो भेजने के आरोपित को पकड़ने परसा थाना क्षेत्र के उत्तिमपुर गांव पहुंची गाजियाबाद तथा परसा पुलिस की संयुक्त टीम पर आरोपित के स्वजन ने पथराव कर दिया। इसमें गाजियाबाद से आए दोनों पुलिस अधिकारी, एक महिला पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन जवान घायल हो गए। इस दौरान आरोपित को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया गया। हालांकि, थोड़ी ही देर में पहुंचे अतिरक्त पुलिस बल ने आरोपित के पिता समेत चार को पुलिस पर हमला करने के मामले में हिरासत में ले लिया। इनमें दो किशोरियां भी शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2020 में महिला ने दर्ज कराया था मामला

    गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाना के पुलिस निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में एक महिला ने थाना कांड संख्या 632/20 दर्ज कराया था। प्राथमिकी में परसा थाना क्षेत्र के उत्तिमपुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार पर अश्लील वीडियो व फोटो भेजने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। इस आधार पर शनिवार रात गाजियाबाद पुलिस और परसा थाना पुलिस ने आरोपित युवक गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच गुड्डू के स्वजन ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उसे छुड़ा लिया। घायल पुलिसकर्मियों का परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया, जहां से चिकित्सक ने दो पुलिस पदाधिकारी को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 

    आरोपित के पिता सहित चार गिरफ्तार

    परसा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला मामले में पुलिस ने आरोपित के पिता कृष्णा प्रसाद सिंह सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर हमले को लेकर थाना में प्राथमिकी कर ली गई है। सोनपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner