खैरा में गंदा पानी का छींटा पड़ने के विवाद में युवक को मार दी गोली, घायल
खैरा थाना के धूपनगर गांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे नाले के गंदे पानी का छींटा पउ़ने के विवाद में युवक को गोली मार दी।
छपरा नगरा। खैरा थाना के धूपनगर गांव में शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे नाले के गंदे पानी का छींटा पड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान गोली लगने से इममुद्दीन मियां का 28 वर्षीय पुत्र सलाऊ खां घायल हो गया। बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गांव का व्यक्ति बाइक से कहीं जा रहा था। तभी धूपनगर गांव में सड़क पर बह रहे नाला के गंदा पानी का छींटा पड़ गया। इसको लेकर बाइक सवार व्यक्ति ने सामने वाले घर के लोगों के साथ गालीगलौज शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने इसपर आपत्ति जताई। इसको लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। बाइक सवार युवक ने फोन कर घटना की जानकारी अपने समर्थकों को दी। जानकारी मिलने पर पहुंचे लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से सलाऊ खां घायल हो गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को ले किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। जानकारी मिलने पर फर्द बयान के लिए एक पुलिस अधिकारी को भेज दिया गया है।