विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाउदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

By JagranEdited By:
Published: Tue, 22 Oct 2019 10:32 PM (IST)

छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कालेज के निकट माधो बाबा ब्रह्म स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली ...और पढ़ें

दाउदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या
दाउदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

संसू दाउदपुर : छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर नंदलाल सिंह कालेज के निकट माधो बाबा ब्रह्म स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मृतक दाउदपुर चट्टी निवासी दशरथ साह का पुत्र प्रकाश कुमार गुप्ता था। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक लोगों ने सड़क जाम रखी।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10 बजे सुबह में प्रकाश अपने दरवाजे पर बैठ कर दातून कर रहा था। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे। उसे एक बाइक पर बीच में बैठा कर चले गए। उसे करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाकर ब्रह्म स्थान के समीप पीठ में गोली मार दी। शव को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। इधर प्रकाश को बाइक पर बिठाकर ले जाने की जानकारी मिलते ही परिजन उनके जाने की दिशा में दौड़े। तबतक अपराधी गोली मारकर फरार हो चुके थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कालेज के समीप मुख्य सड़क पर रख कर आवागमन बाधित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी दल-बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लकिन ग्रामीण गुस्से में थे। वे एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। असामाजिक तत्वों पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। काफी समझाने के बाद लोग माने। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है। इस मामले में एक युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मालूम हो कि दशरथ साह के चार पुत्रों में से सबसे छोटा पुत्र प्रकाश था जो दिल्ली में रहकर जेसीबी चलाता था। दशहरा में छुट्टी पर गांव आया था। इस घटना की प्राथमिकी अभी तक दर्ज नही हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान की जा रही है।