डीएम ने हड़काया तो दस दिनों में हुई 25 हजार ¨क्वटल धान की खरीद
धान क्रय के मामले में काफी पीछे चल रहे सारण जिले ने दस दिनों में काफी तेज रफ्तार पकड़ी है। ऐसा तब हुआ जब डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस पर कड़ा रूख अख्तियार किया। डीएम ने पांच बीसीओ का वेतन रोक दिया। एक बीसीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद तो ऐसी तेजी आई कि पिछले दस दिनों में यहां करीब 25 हजार ¨क्वटल धान की खरीद हुई है। जबकि पिछले ढ़ाई माह के दौरान खरीद की मात्रा केवल 4 हजार ¨क्वटल ही थी।
जागरण संवाददाता, छपरा : धान क्रय के मामले में काफी पीछे चल रहे सारण जिले ने दस दिनों में काफी तेज रफ्तार पकड़ी है। ऐसा तब हुआ जब डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस पर कड़ा रूख अख्तियार किया। डीएम ने पांच बीसीओ का वेतन रोक दिया। एक बीसीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया। इसके बाद तो ऐसी तेजी आई कि पिछले दस दिनों में यहां करीब 25 हजार ¨क्वटल धान की खरीद हुई है। जबकि पिछले ढ़ाई माह के दौरान खरीद की मात्रा केवल 4 हजार ¨क्वटल ही थी। 31 जनवरी तक थी नमी में दो फीसद छूट का प्रावधान :
धान क्रय के दौरान नमी में दो प्रतिशत छूट दिया जा रहा था, जिसकी आखिरी तारिख 31 जनवरी तक निर्धारित थी। इसके बावजूद जिले में इस अवधि तक केवल 3986 ¨क्वटल धान का क्रय किया जा सका। तब डीएम ने हड़काया। जिले में इस वर्ष 30 हजार मिट्रीक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे बाद में सरकार ने ढ़ाई गुणा बढ़ाकर करीब 75 हजार मिट्रीक टन कर दिया है। एसएफसी से 28 चावल मिलों को किया गया निबंधन :
जिले के किसानों से खरीदे गए धान को एफएफसी के पास चावल के रूप में देने के लिए 28 चावल मिलों का निबंधन किया गया है। अभी तक मात्र दो मिलों के पास ही कुल 806 ¨क्वटल धान दिए गए हैं। इसमें अमनौर और पानापुर में क्रमश: 403-403 ¨क्वटल धान मिल के पास पहुंचा है। पिछले वर्ष यहां 42 चावल मिलों का निबंधन हुआ था। जिले में धान क्रय का आंकड़ा-
कुल निबंधित किसान- 1,996
अबतक लाभान्वित हुए- 608
कुल ¨क्वटल में क्रय- 25,461
खरीद के लिए पैक्स केंद्र- 191
व्यापार मंडल में क्रय केंद्र- 07
एसएफसी निबंधित मिलर- 28 वर्जन-
धान क्रय में तेजी के लिए पिछले दिनों समीक्षा की गई और सभी केंद्रों को निर्देश दिए गए थे। इसके बाद क्रय कार्य में तेजी आई है, फिर भी कुछ प्रखंडों में लक्ष्य से काफी कम उपलब्धि हासिल हो सकी है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी बीसीओ को स्मारित किया गया है। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुब्रत कुमार सेन,
जिलाधिकारी, सारण।