बनियापुर पुलिस को खबर नहीं, दो को उठा ले गई भोजपुर पुलिस
सारण। बनियापुर पुलिस को भनक तक नहीं लगी और थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार एवं हरपुर गांव
सारण। बनियापुर पुलिस को भनक तक नहीं लगी और थाना क्षेत्र के पुछरी बाजार एवं हरपुर गांव से दो लोगों को उठा ले गई भोजपुर पुलिस। भोजपुर जिला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए लोगों के परिजनों से मिली जानकारी से इस सूचना के बाद बनियापुर थाना पुलिस भी परेशान हो गई। बाद में मामले की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ परिजनों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस को आरोपियों के टावर लोकेशन से उनकी मौजूदगी की जानकारी मिली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिला पुलिस बनियापुर थाना पुलिस को बिना बताए थाना क्षेत्र के पुछरी गैरेज से जगमोहन मिस्त्री को गिरफ्तार कर ली तथा उसी की निशानदेही पर हरपुर गांव से उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी भोजपुर पुलिस ने न तो दोनों के परिजनों को दी और न बनियापुर थाना को दी। बताया जाता है कि गिरफ्तार करने आए पुलिस कर्मी सादे लिबास में थे। इसलिए परिजनों को उनकी सलामती की ¨चता सता रही थी। परिजनों ने उनसे कुछ पूछना चाहा तो डांट फटकार एवं धमकी देकर मुंह बंद करा दिया।