Move to Jagran APP

सारण में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 67

जिले के कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी उछाल आया है। एक दिन में 13 मामले सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:15 PM (IST)
सारण में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 67
सारण में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव, संख्या बढ़कर हुई 67

जासं, छपरा : जिले में अबतक नियंत्रित रहे कोरोना संक्रमण के मामले में शनिवार को अचानक काफी उछाल आ गया। कुल 13 पॉजिटिव मामले मिले हैं। यह अबतक एक दिन में सर्वाधिक संख्या है। दरियापुर में पांच, सोनपुर में चार, गड़खा में दो, रिविलगंज में एक तथा दिघवारा में एक पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

loksabha election banner

संक्रमितों संख्या बढ़कर 67 हो गई है। हालांकि अब तक 20 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक की जान कोरोना ले चुका है। फिलहाल सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 42 लोगों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा जिले के तीन अन्य मरीजों का इलाज पटना में चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि दरियापुर प्रखंड के मटखौआ बड़वा व मठिया कमालपुर की 35-35 वर्षीय महिला, मानपुर टड़वा मगरपाल के 44 वर्षीय युवक, उसी गांव की 40 वर्षीय महिला, धर्मचक गांव की 20 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सोनपुर प्रखंड के परमानंदपुर चक अपसैद गांव के 15 वर्षीय किशोर, कल्याणपुर बैजलपुर गांव की 12 वर्षीय किशोरी, सोनपुर गांव के 35 वर्षीय युवक को भी संक्रमित पाया गया है। इसी तरह गड़खा प्रखंड के भैंसमारा तथा गड़खा चौक के 35-35 वर्षीय युवक, रिविलगंज प्रखंड के टेकनिवास गांव के 32 वर्षीय युवक, दिघवारा प्रखंड के खानपुर गांव के 25 वर्षीय युवक को पॉजिटिव पाया गया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि पॉजिटिव पाए गये सभी लोग गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा तथा दिल्ली से आए थे। उनका सैंपल कलेक्शन कर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

इधर कई क्वारंटाइन सेंटरों से प्रवासियों के घर चले जाने का मामला सामने आने के बाद लोग दहशत में हैं। पता नहीं कौन संक्रमित हो और दूसरे को भी संक्रमित कर दे। हालांकि ऐसी शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी कड़ा रख अख्तियार किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.