तरैया में 19 दिनों तक 10 से पांच विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
तरैया। विद्युत आपूर्ति केंद्र तरैया से जुड़े सभी गांवों में आगामी 19 दिनों तक सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। जानकारी देते हुए तरैया विद्युत आपूर्ति परिक्षेत्र के कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में पोल व तार बदलने का कार्य जो प्रारंभ हुआ था वह अपरिहार्य कारण से पूर्ण नहीं हो पाया था।
तरैया। विद्युत आपूर्ति केंद्र तरैया से जुड़े सभी गांवों में आगामी 19 दिनों तक सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। जानकारी देते हुए तरैया विद्युत आपूर्ति परिक्षेत्र के कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार ने बताया कि 33 केवी लाइन में पोल व तार बदलने का कार्य जो प्रारंभ हुआ था वह अपरिहार्य कारण से पूर्ण नहीं हो पाया था। पोल व तार बदलने का कार्य अधूरा रह गया था। उसी अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 16 जनवरी से पुन: कार्य प्रारंभ होगा जो आगामी तीन फरवरी तक चलेगा। इसी कारण से आगामी तीन फरवरी तक सुबह 10 बजे से संध्या पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगा। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि विद्युत से संबंधित सभी काम सुबह 10 बजे के पूर्व निबटा लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने का आग्रह किया है। बता दें 33 केवी लाइन की जर्जर स्थिति के कारण लगातार फाल्ट आते रहता था। जिस कारण विद्युत आपूर्ति हमेशा बाधित हो रहा था। जेई द्वारा विभाग को बार बार स्मारित किया जा रहा था। इसके आलोक में कार्य तो प्रारम्भ हुआ था परंतु अपरिहार्य कारण से पूर्ण नहीं हो सका। अब पुन: इस कार्य को पूरा करना का शिड्यूल प्राप्त विभाग से प्राप्त है। 33 केवी लाइन का पोल तार बदलने के बाद फाल्ट की स्थिति समाप्त हो जाएगी।