उजियारपुर के लखीनपुर महेशपट्टी में युवक को मारी गोली
उजियारपुर थाना के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के जलेबी चौक के पास सुसुप्तावस्था में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।
समस्तीपुर। उजियारपुर थाना के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के जलेबी चौक के पास सुसुप्तावस्था में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिवार के लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से गंभीरावस्था को देख डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया है। नगर थाना को दिए फर्द बयान में जख्मी युवक ने आपीस विवाद में गोली मारने की बात कहते हुए दो युवकों को नामजद किया है। इधर, पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा एवं बुलेट बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के जलेबी चौक निवासी सुखदेव महतो का 23 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार अपने घर पर सोया हुआ था। इसी बीच दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। परिवार के लोगों द्वारा उसे तुरंत पीचएसी ले जाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर अस्पताल में जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उसके घर पर पहुंच गए और घटनास्थल से एक खोखा एवं बदमाशों की एक बुलेट बाइक बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि उसके भाई का ससुरार वालों से विवाद चल रहा है। राजीव अपने भाई की इसमें मदद करता था। इसी को लेकर उसके ससुराल वालों ने उसे गोली मार दी। दूसरी ओर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजीव ने सदर अस्पताल में नगर थाना पुलिस को दिए फर्द बयान में दल¨सहसराय थाना क्षेत्र के गद्दो बाजिदपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार और अरविन्द कुमार पर आरोप लगाया है कि उसने सोए हुए अवस्था से उसे उठाकर उसके शरीर के बाएं भाग में गोली मार दी।