आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के नवादा में रविवार की देर रात आपसी विवाद में एक युवक को दूसरे युवक
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 11:09 PM (IST)
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के नवादा में रविवार की देर रात आपसी विवाद में एक युवक को दूसरे युवक ने गोली मार दी। गोली से गम्भीर रूप से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के नवादा निवासी दिनेश साह के पुत्र रवि कुमार साह (19) के रूप में हुई। युवक के बाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी। गोली आर-पार हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.शैलेन्द्र कुमार ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि गोली क्यों चली इसकी जांच की जा रही है। रेफर हो जाने के कारण युवक का बयान दर्ज नही किया जा सका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें