नहाने के दौरान युवक गंगा नदी में डूबा, तलाश जारी
समस्तीपुर। रसलपुर सीढ़ी घाट के पास रविवार को दोपहर एक बजे के करीब नहाने के क्रम में गंगा नदी में एक युवक के डूब गया।
समस्तीपुर। रसलपुर सीढ़ी घाट के पास रविवार को दोपहर एक बजे के करीब नहाने के क्रम में गंगा नदी में एक युवक के डूब गया। वह मोहनपुर गांव मनोहर राम का 19 वर्षीय पुत्र सूरज राम था। बताते हैं कि वह अपने चार साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में दो युवक डूबने लगे। एक को तो उसके साथियों ने बचा लिया, लेकिन सूरज को बचाया नहीं जा सका। खबर मिलते ही मोहनपुर पुलिस, उसके स्वजन व ग्रामीण सीढ़ी घाट पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश जारी थी।
विद्युत स्पर्शाघात से महिला की मौत:
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन में विद्युत स्पर्शाघात से रविवार को एक महिला की मौत हो गई। मृतका अर्जुन राय की पत्नी अंजू देवी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह अपने घर में ही विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हुई है।