Move to Jagran APP

धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

जिले में चित्रांश परिवार के द्वारा धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:44 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:44 AM (IST)
धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना
धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना

समस्तीपुर । जिले में चित्रांश परिवार के द्वारा धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। शहर के काशीपुर कचहरी में भगवान चित्रांश की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना हुई। वहीं लोगों ने अपने घरों में भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कमल दवात की भी पूजा पूरे विधि विधान के साथ की गई। कचहरी में आयोजित पूजा समारोह में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वही आदर्शनगर, भूईधारा, मुर्तजापुर समेत अन्य गांवों में भी बड़े ही धूमधाम से पूजा अर्चना करने की सूचना है। लोगों ने एक दूसरे को बधाई भी दी।

loksabha election banner

दल¨सहसराय, संस: प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। चित्रांश परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक रीति से कलम-दवात की पूजा की। शहर के भगवानपुर चकशेखो स्थित चित्रगुप्त मंदिर, वीआईपी कालोनी में भगवान चित्रगुप्त से पूजा अर्चना की गई। मौके पर सिविल जज कुमार अभिषेक, अभिजीत कुमार, रश्मि रानी, मीना वर्मा, अधिवक्ता एसएसपी वर्मा, अरूण श्रीवास्तव, कंचन वर्मा, अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रखंड के कमरांव, आलमपुर, सीमरी, बुलाकी पुर, बसढिया ग्राम मे भगवान चित्रगुप्त की पूजा किया गया। कल्याणपुर, संस : प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर गांव स्थित वार्ड नंबर 2 चित्रगुप्त मंदिर में समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में चित्रगुप्त पूजा का अयोजन हुआ। मौके पर सचिव अजीत कुमार, ¨पटू कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार लाभ, अंचलाधिकारी अभय प्रसाद, सौरभ कुमार, प्रवीण कुमार, आदित्य राज, डॉ परमानंद लाभ, बसंत समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। सरायरंजन, संस: प्रखंड के नरघोघी, अरमौली, मणिका, रामचन्द्रपुर, भगवतपुर, जितवारपुर कुम्हिरा समेत विभन्न स्थानों पर विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने पूजा अर्चना की। मौके पर अजय कुमार, मृत्युंजय कुमार, रितुराज, किरण सिन्हा, कुमारी चांदनी वर्मा, अर्चना कुमारी, संगीता वर्मा, प्रतीमा देवी, आर्यन राज आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे। शिवाजीनगर, संस : प्रखंड के श्रीपुर मजरहिया, दसौत समेत विभन्न स्थानों पर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। मौके पर कृष्ण कुमार लाल, राजकुमार लाल, धरणीधर लाल, मनीष कुमार लाल कर्ण, सुनील कुमार लाल कर्ण, मुरारी कर्ण, रणधीर कुमार लाल कर्ण, राहुल कुमार लाल कर्ण समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। मोरवा,संस: मोरवा उत्तरी पंचायत में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए खुदनेश्वर न्यास समिति सदस्य सुशील प्रसाद वर्मा ने कहा कि धर्मराज के दरबार के प्रधान सचिव भगवान चित्रगुप्त महाराज मानव जीवन का लेखा-जोखा करते हैं। हम लोगों को जीवन में परोपकार को अपनाकर मानव जीवन को सार्थक करना चाहिए। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान चित्रगुप्त का पूजन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष ¨मटू कर्ण, मनीष सिन्हा, प्रशांत कर्ण, सुजीत कर्ण, इंद्रजीत कर्ण, नीरज वर्मा, आशुतोष वर्मा, प्रणव कर्ण, चंदन कुमार वर्मा, अंकित कर्ण, ज्योतिष कर्ण, अंजनी कुमार कर्ण समेत काफी संख्या में लोग शामिल रहे। उजियारपुर, संस: प्रखंड के रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के वार्ड 4 अंतर्गत कायस्थ टोला में शुक्रवार को धूमधाम के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा की गई। इसमें स्थानीय युवाओं ने भक्ति-भाव तथा उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संध्या आरती का भी आयोजन हुआ।बच्चों के बीच क्वीज तथा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूजा कमेटी की ओर से बच्चों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया गया। मुख्य रूप से दिलीप कुमार कर्ण, जितेंद्र कुमार कर्ण, संजय कुमार कर्ण, सुजीत कुमार कर्ण, मृत्युंजय कुमार कर्ण, धर्मेन्द्र कुमार कर्ण, विक्रम कर्ण, संतोष कुमार कर्ण, सुशांत कर्ण, अमरजीत कर्ण, चन्द्रवीर कुमार आदि ने अपनी महती भूमिका निभाई।

संपादन : विनोद कुमार गिरि


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.