केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
कल्याणपुर प्रखंड की चकमेहसी भाजपा मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में बूथ कमेटी के बारे में समीक्षा करते हुए इसकी मजबूती पर विशेष बल दिया गया।
समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड की चकमेहसी भाजपा मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में बूथ कमेटी के बारे में समीक्षा करते हुए इसकी मजबूती पर विशेष बल दिया गया। शक्ति केंद्रों को निर्देश दिया गया कि इस पर अभी से ही काम करें। जिला महामंत्री प्रभात कुमार, मंत्री सुंदेश्वर राम, राम बालक पासवान आदि ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया। मौके पर विजय शंकर ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार झा, विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार राय, रूपम कुमारी, मो. शाहनवाज अहमद, संजीव कुमार, वीरेंद्र पासवान, सुधीर शर्मा, सुधा शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।