बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सजग रहने की जरूरत
शिवाजीनगर में भाजपा दक्षिणी मंडल के बंदा दसौत शक्ति केंद्र के मानस मंदिर बंदा प्रांगण में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
समस्तीपुर । शिवाजीनगर में भाजपा दक्षिणी मंडल के बंदा दसौत शक्ति केंद्र के मानस मंदिर बंदा प्रांगण में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक को जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, विधानसभा संयोजक अशोक चौधरी, आइटी सेल के जिला संयोजक वैभव रंजन, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, सिधिया प्रखंड के उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजय कुवंर, गुंजन कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सजग रहने की नसीहत दी। बैठक में महिला वोटरों को घर से बूथ तक लाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को लगाने की बात कही। इस अवसर पर 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर पंकज लाल, मुखिया कृष्ण कुमार राय (लालन बाबू), किरण बेदी झा, अमित कुमार राय, सत्यनारायण राय, अरुण कुमार राय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।