समस्तीपुर में जनता चौक पर आटो पलटने से महिला की मौत, चार अन्य जख्मी
समस्तीपुर के जनता चौक के पास पूसा जाने वाली सड़क पर एक ऑटो पलटने से एक महिला की मौत हो ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जनता चौक के समीप मंगलवार को पूसा जाने वाली सड़क पर आटो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए।
मृतका की पहचान मोहनपुर टारा गांव निवासी जितेंद्र पासवान की पत्नी मुन्नी कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने जख्मी लोगों को इलाज के लिए भेजा।
बताया जाता है कि आटो से लोग जा रहे थे। इसी दौरान जनता चौक के समीप आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आटो सवार मुन्नी कुमारी सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। बाद में उनकी मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
