दियारांचल में फैला गंगा व वाया नदी का पानी
मोहीउद्दीननगर में क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा तथा वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है।
समस्तीपुर। मोहीउद्दीननगर में क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा तथा वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला जारी है। गंगा के सटे दियारांचन के दुबहा, अदलपुर, सुलतानपुर, चकला, रासपुर, पतसिया, हजरपुर, बोचहा, बाब पटी, हरैल चापर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। बाढ़ की चपेट में कई विद्यालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घर छोड़कर लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के दुबहा- अलदलपुर पथ, बस्ती-नारायणपुर पथ, वाकरपुर-सुलतानपुर-महमदीपुर पथ पर बाढ़ के पानी से आवगमन पूरी तरह ठप है। वहीं रासपुर पतसिया जाने वाली डायवर्सन पर बाढ़ के पानी का दबाब बढ़ रहा है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतसिया, प्राथमिक विद्यालय चकला बाढ़ के पानी से जलमग्न है। यहां बच्चों का पठन पाठन ठप हो गया है। बीईओ इंद्रकात ¨सह के निर्देश पर तीनों विद्यालयों को निकटवर्ती विद्यालयों मे स्थानांतरित किया गया है। वाढ़ की प्रलयंकारी विभिषिका से लोग सहमे हैं। दियारांचल के लोग गंगा के पानी से तबाह होते है। तो सरैसा में बाया एवं नुन नदी का कहर होता है। बताया जाता है कि दियारांचल के लोगों के लिए इस दौरान आवागमण के लिए नाव ही सहारा होता है वहीं कई पंचायत के लोगों के लिए बांध रैन वसेरा बनता है।
जर्जर तटबंध के सहारे बाढ़ सुरक्षा का दावा
गंगा व वाया नदी के जलस्तर में वृद्धि की सूचना के बाद जलसंसाधन विभाग अब जर्जर तटबंध की मरमति मे जुटा है। जल संसाधन विभाग की इस कार्यशैली पर लोगों ने प्रश्नचिन्ह उठाना शुरू कर दिया है। बीते वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त तटबंध को भी दुरूस्त नहीं किया गया है।
नाविकों को नहीं मिला पूर्व की बकाया राशि
बीते वर्ष प्रलयंकारी बाढ़ के निपटने के लिए सरकारी आदेश पर नाविकों से सहयता ली गई। लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद मजदूरी का भुगताना नहीं किया गया। जल स्तर वृद्धि के बाद फिर समस्या उत्पन्न हो गई है। बाढ़ पीड़ीत लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नाव का ही सहारा है।
वर्जन
क्षेत्र के कई जगहों से वाढ़ का पानी घरों एवं सड़कों पर प्रवेश किया है। जिसपर प्रशासन की नजर है। किसी भी हालात से निपटने के लिए वाढ पूर्व त यारी पुरी कर ली गई है। नाव की समस्या को दुर कर लिया जाएगा। उंचे व सुरक्षित जगहों, वाढ़ के समय राहत शिविर, मवेशी की चारा व राहत व वचाव कार्य जैसी सभी ¨वदुओं पर प्रषासन की नजर है। किसी भी सुरत मे लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा-
कृष्ण कुमार ¨सह, बीडीओ सह प्रभारी सीओ, मोहिउद्दीननगर