पहरेदार सदस्यों को जान मारने की धमकी
समस्तीपुर। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष को बैंती नदी
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 11:52 PM (IST)
समस्तीपुर। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष को बैंती नदी जलकर में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शिकारमाही किए जाने को लेकर रोक लगाने का आग्रह किया है। बताया है कि समिति द्वारा पहरेदार सदस्य अशोक कुमार सहनी ग्रुप लीडर के साथ वार्षिक राजस्व पर बंदोबस्ती की गई है। परंतु, कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा उक्त जलकर में अवैध शिकार माही किए जाने और पहरेदार सदस्यों को जान मारने की धमकी व गाली गलौज किए जाने की सूचना दी गई है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है ताकि सरकारी राजस्व की क्षति ना हो।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें