समकालीन अभियान में वारंटी गिरफ्तार, जेल
समस्तीपुर। कल्याणपुर स्थानीय पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर हरीश चंद्र शाह के पुत्र वारंटी कपिल देव शाह को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर। कल्याणपुर, स्थानीय पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर हरीश चंद्र शाह के पुत्र वारंटी कपिल देव शाह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया वहीं चकमेहसी पुलिस ने मारपीट के आरोपित सोमनाहा मनियारपुर टोला निवासी अब्दुल के पुत्र छोटू को गिरफ्तार का जेल भेजा दिया। मोरवा,संस: हलई पुलिस ने वारंटी योगेंन्द्र पंडित के पुत्र राम उदेश पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उक्त जानकारी ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने दी। पूसारोड, संस: वैनी ओपी कांड संख्या 66/19 शराब कांड के प्राथमिकी अभियुक्त वैनी निवासी अशोक राय के पुत्र नीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी वैनी ओपी अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने दी। शाहपुर पटोरी, संस: स्थानीय पुलिस ने हत्या एवं दहेज प्रताड़ना के अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष गगन कुमार सुधाकर ने बताया कि शिउरा निवासी राजेंद्र शर्मा के पुत्र दशरथ शर्मा तथा हेतनपुर निवासी अमीर लाल राय के पुत्र लालू राय को गिरफ्तार किया गया है। सिघिया,संस: स्थानीय पुलिस ने रविवार को वारंटी अशोक मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त आशय की जानकारी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने दी। मोहिउद्दीननगर,संस: स्थानीय पुलिस ने थाना में दर्ज एक मामले के आरोपी बजार निवासी हरिओम कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बीते कुछ माह पूर्व हुए क्षेत्र मे दो समुदायों मे हुई विवाद को भड़काने का आरोप है।