स्वयंसेवकों ने किया गुरु पूजन, अर्पित किया दक्षिणा
भाजपा की उजियारपुर पूर्वी मंडल क्षेत्र के अंगारघाट स्थित नवनिर्मित कार्यालय भवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रंजीत कुमार से बौद्धिक मार्गदर्शन सुनकर स्वयंसेवक अभिभूत हुए।
समस्तीपुर । भाजपा की उजियारपुर पूर्वी मंडल क्षेत्र के अंगारघाट स्थित नवनिर्मित कार्यालय भवन में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रंजीत कुमार से बौद्धिक मार्गदर्शन सुनकर स्वयंसेवक अभिभूत हुए। स्वयंसेवकों को उन्होंने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए कहा कि यह त्याग, शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। संघ के स्वयंसेवक प्रतिवर्ष गुरु पूजन कार्यक्रम मनाते हैं। जिसमें भगवा ध्वज के समक्ष गुरु दक्षिणा अर्पित करते हैं। स्वयंसेवक समाज में पत्थरों में शालिग्राम पत्थर के समान होते हैं। समाज के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसमे स्वयंसेवक हमेशा से अग्रणी रहते हैं। इस कार्यक्रम में सह जिला कार्यवाह शिवम ने भी भाग लिया। मौके पर स्वंय सेवक सह भाजपा मंडल अध्यक्ष अमृत कुमार चौधरी, मदन कुमार पांडेय, अंकित राय, प्रियरंजन यादव, सुनिल साह, पवन कश्यप, पंकज गुप्ता, कारी पासवान, राहुल राज, रामलाल, फुलकांत झा, धर्मेंद्र महतो, देवकांत झा, गुंजन, सोनू, अभिषेक, छोटू, अमरजीत, रवि कुमार सहित दर्जनों स्वयंसेवकों ने गुरु पूजन एवं गुरु दक्षिणा किया। दूसरी ओर माधोडीह शिव मंदिर पर भी गुरु पूजन सह गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य शिक्षक रणधीर कुमार गिरि ने ध्वज प्रणाम कराकर स्वयंसेवकों से गुरु दक्षिणा कराया। स्वयंसेवक रामाज्ञा झा ने अपने बौद्धिक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास में समाज तथा देश निर्माण में इसकी भूमिका को बताया। वहीं स्वयंसेवकों को भी समाजसेवा के प्रति उनके दायित्व का बोध कराया। इसमें देवकांत गिरि, अधिवक्ता पृथ्वीराज गिरि, अवनीश कुमार अविनाश, प्रमोद गिरि, अमरजीत कुमार गिरि, मोहन कुमार गिरि, परमवीर गिरि, अमन कुमार गिरि समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद थे।