प्रभातफेरी निकाल कर मतदाताओं को किया जागरुक
समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के उमवि मकतब सलहा में छात्र-छात्रा तथा शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को जागरुक किया।
समस्तीपुर। सरायरंजन, प्रखंड क्षेत्र के उमवि मकतब सलहा में छात्र-छात्रा तथा शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाल कर मतदाताओं को जागरुक किया। रैली निकालकर कर पोषक क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। नेतृत्व मो. फैसल ने की। वहीं प्रखंड मुख्यालय से आंगनबाडी सेविकाओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय निकलकर मुख्य मार्ग से सरायरंजन बाजार, कल्याणपुर, द्वारिकापुर, भागवतपुर, सरैया पुल होते हुए सरायरंजन बाजार में आकर समाप्त हुई। नेतृत्व बीडीओ गंगासागर सिंह ने किया। मौके पर सीओ विजय कुमार तिवारी, कुमुद कुमारी, रेणु कुमारी, मधुमिता कुमारी, अंजू कुमारी, कृष्णा कुमारी, नीतू कुमारी, अर्चना कुमारी, मास्टर फिरदौस आलम, रामकुमार झा, सेविका निधि कुमारी, रूबी कुमारी, रूपम कुमारी, किरण सिन्हा, कल्पना मिश्रा समेत दर्जनों महिलाएं शामिल रहे। मोहिद्दीननगर,संस: प्रखंड क्षेत्र के दुबहा में आंगनबाडी सेविकाओं ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली। नेतृत्व ललिता सिंह ने किया। मोके पर मनोज सिंह,मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन, जिवसी देवी, वनारसी देवी, सरस्वती देवी, समुन्द्री देवी, सुशीला देवी, कमला देवी, मीना देवी, सुनीता देवी, सुदामा देवी, इंदू देवी, मंजू देवी, शैल कुमारी, विरल राय, विदेश्वर राय, रामबहादुर सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।