विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में समस्तीपुर के विभूतिपुर निवासी युवक की मौत, गांव में मातम

Published: Wed, 19 Aug 2026 10:56 PM (IST)

समस्तीपुर के विभूतिपुर निवासी रवि शंकर गिरी की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे उनके पैतृक गांव ...और पढ़ें

रवि शंकर गिरी। फाइल फौटो

रवि शंकर गिरी। फाइल फौटो

संवाद सहयोगी, विभूतिपुर (समस्तीपुर)। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर कोदरिया वार्ड संख्या सात निवासी नन्हकू गिरी के पुत्र रवि शंकर गिरी की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्वजन के अनुसार, रवि शंकर करीब दो माह पहले गांव के कुछ साथियों के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए मुंबई गए थे। वहां वह निर्माण स्थलों पर मकान की शटरिंग का काम करते थे। इसी दौरान स्वजनों को फोन के माध्यम से उनकी आकस्मिक और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली।

रवि शंकर परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मृतक की मां आरती देवी और पत्नी निर्मला देवी का विलाप देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र महेश कुमार गिरी व अभिचंद गिरी और एक पुत्री निधि कुमारी को छोड़ गए हैं। भाइयों शिव शंकर गिरी, राम शंकर गिरी, जयशंकर गिरी और मनीष गिरी सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत से बच्चों की परवरिश और परिवार के भरण-पोषण पर संकट आ गया है। बताया गया कि स्वजन पटना से हवाई जहाज से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं।

इधर, मृतक के पिता नंद किशोर गिरी ने समस्तीपुर श्रम अधीक्षक को आवेदन देकर रवि शंकर के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाने के लिए सरकारी सहयोग की गुहार लगाई है।