Move to Jagran APP

कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निवर्तमान सचिव का असामयिक निधन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव विश्वनाथ साह अब नहीं रहे। शनिवार की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 09:23 PM (IST)
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निवर्तमान सचिव का असामयिक निधन
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के निवर्तमान सचिव का असामयिक निधन

समस्तीपुर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव विश्वनाथ साह अब नहीं रहे। शनिवार की देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली। उनका संपूर्ण जीवन कांग्रेस तथा समाज के लिए समर्पित रहा। वह युवा कांग्रेस से ही कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हुए। बाद में वह जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किये गए। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव भी मनोनीत हुए। वे कई वर्षों तक नगर परिषद के वार्ड आयुक्त रहे। तथा एक बार नगर परिषद के उपसभापति भी निर्वाचित हुए। वर्ष 1995 में समस्तीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़े। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही शुभ¨चतकों की भीड़ वहां जमा हो गई। विधायक अतरुल इस्लाम शाहीन, पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व महासचिव रामकलेवर प्रसाद ¨सह, चंद्रिका प्रसाद ¨सह, रंजन कुमार शर्मा, ठाकुर मनोज भारद्वाज, सरोज कुमार ¨सह, अमित कुमार ¨सह, विजय शंकर शर्मा, विशेश्वर राय आदि ने उन्हें कांग्रेसी झंडा प्रदान कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अरुण कुमार ¨सह, अशोक साह, का•ाी नसीम एकता, सनंतन कुमार बाला, कृष्ण मोहन ¨सह, महिला अध्यक्ष रंजू कुमारी, ई0 अबू तनवीर, अफजल आदि लोग भी मौजूद रहे। इसके पूर्व विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर, जिलाध्यक्ष राम सुमरण ¨सह, जिप अध्यक्ष प्रेमलता, नगर परिषद सभापति तारकेश्वर गुप्ता, उप सभापति शारिक रहमान लवली, धर्मेंद्र साह सहित सभी वर्तमान निवर्तमान वार्ड पार्षद के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसजन भी उनके आवास पर जमा हुए। दल¨सहसराय प्रतिनिधि के अनुसार : कांग्रेस नेता विश्वनाथ साह के निधन पर प्रखंड काग्रेस अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में रविवार को एक शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। मौके पर सत्यनारायण ¨सह, फैज अहमद फैज, प्रकाश कुमार ¨सह, विजय झा, मगनलाल साह,शंकर साह, रामेश्वर पांडे, हैदर अली, आनंदी शर्मा, मोदनारायण चौधरी, दिनेश दास, सुनैना देवी, सीता देवी, दिवाकर चौधरी, उमाशंकर पासवान, लडुलाल पाठक, शांतनु कुमार ईशर, मनोज कुमार पोद्दार, वसुदेव दास, हिरालाल सदा, रवी यादव, अरुण पासवान, मो शौकत, जावेद, अनिल महतो, राम उदगार रजक आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री साहू के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.