फतेहपुर में तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
रोसड़ा थाना के फतेहपुर गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान की खबर है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 01:06 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:14 AM (IST)
समस्तीपुर । रोसड़ा थाना के फतेहपुर गांव में गैस सिलेंडर से लगी आग में तीन घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान की खबर है। जानकारी के अनुसार गांव के राम प्रगाश महतो के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। लोगों ने सिलेंडर को बाहर निकाल दिया। किंतु, देखते ही देखते यह आग लालबाबू महतो व राम पुकार महतो के घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख सभी सदस्य घर छोड़कर बाहर निकल गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें