Move to Jagran APP

मंडल के नौ स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट

देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय रेल ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर शान से फहराने का निर्णय लिया है। आम लोगों के बीच राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के लिए पहले सभी ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर लगाने के बाद अब ए श्रेणी पर 100 फीट का तिरंगा लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 01:27 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 06:11 AM (IST)
मंडल के नौ स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट
मंडल के नौ स्टेशनों पर शान से फहरेगा तिरंगा, ऊंचाई होगी 100 फीट

समस्तीपुर । देश के गौरव व सम्मान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय रेल ने अपने सभी प्रमुख स्टेशनों पर शान से फहराने का निर्णय लिया है। आम लोगों के बीच राष्ट्रभावना को प्रोत्साहित करने के लिए पहले सभी ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर लगाने के बाद अब ए श्रेणी पर 100 फीट का तिरंगा लगाया जाएगा। पहले चरण में रेल मंडल के सभी जिला मुख्यालयों के प्रमुख स्टेशनों पर इसे फहराया जाएगा। जहां जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन नहीं है, उसके आसपास के प्रमुख स्टेशनों पर इसे लगाया जाएगा। इसके अलावा भी कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इसे फहराया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से पूर्व मध्य रेल के सभी जिला मुख्यालयों के स्टेशनों के अलावा अन्य प्रमुख स्टेशनों की सूची मांगी गई थी। इस झंडे की ऊंचाई 100 फीट, लंबाई 40 फीट और चौड़ाई 30 फीट होगी। इसमें यह स्पष्ट है कि यह स्टेशन के सर्कुलेटिग एरिया में ही लगेगा। विशेष परिस्थिति में ही उतारा जाएगा नीचे

loksabha election banner

विदित हो कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व में रेल मंडल के एवन श्रेणी के दरभंगा जंक्शन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया था। रेल अधिकारियों की मानें तो स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराते देख हर भारतीय को गौरव महसूस होगा। दरभंगा जंक्शन समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यह शान से लहरा रहा है। इस झंडे को कभी नीचे नहीं उतारा जाएगा। विशेष परिस्थिति में ही इसे नीचे उतारा जा सकता है। अब इन स्टेशनों पर लहराएगा तिरंगा

नए आदेश के तहत अब इस तिरंगे को समस्तीपुर, मधुबनी, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, मोतिहारी, रक्सौल, सुगौली, नरकटियागंज में भी लहराया जाएगा। रेल मंडल के अधिकारियों की मानें तो स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज को शान से फहराते देख हर भारतीय को गौरव महसूस होगा। झंडा दिन-रात स्पष्ट रूप से नजर आते रहे इसके लिए लाइटिग की विशेष व्यवस्था रहेगी। रात में भी यह दूर से ही हवा में लहराते दिखेगा। झंडा स्थल पर बने प्लेटफॉर्म को मार्बल से काफी खूबसूरत बनाया जाएगा। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.