कोचिग करने गई छात्रा गायब, प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक छात्रा को गायब किए जाने को लेकर उसकी मां ने स्थानीय थ
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 11:15 PM (IST)
समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक छात्रा को गायब किए जाने को लेकर उसकी मां ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें चोचाही भरपुरा वार्ड 15 निवासी शंकर सिंह के पुत्र राजीव कुमार को नामजद किया है। कहा है कि आरोपित विगत एक वर्ष से उसकी पुत्री को कोचिग पढ़ा रहा था। गत 3 अक्टूबर को उसकी पुत्री घर से अचानक गायब हो गई। अपने सारे रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की। मगर, उसका कोई पता नहीं चल सका। इस क्रम में जब आरोपित के घर पता करने गई तो मालूम हुआ कि उक्त तिथि से आरोपित भी घर से फरार है। थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि कांड अंकित कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द हीं आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें