सिरसिया में बगीचे से अधेड़ किसान का शव बरामद, हंगामा
हसनपुर थाना क्षेत्र की भटवन पंचायत अंतर्गत सिरसिया गांव के 50 वर्षीय अधेड़ का शव निकटवर्ती ¨सघिया थाने के राजघाट स्थित एक बगीचे में मिला।
समस्तीपुर । हसनपुर थाना क्षेत्र की भटवन पंचायत अंतर्गत सिरसिया गांव के 50 वर्षीय अधेड़ का शव निकटवर्ती ¨सघिया थाने के राजघाट स्थित एक बगीचे में मिला। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई है। हसनपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी एवं ¨सघिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आक्रोशित ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिस ने खोजी कुत्ता को भी बुलाया। मगर कुत्ते को कोई सफलता नहीं मिली। ग्रामीण उक्त अधेड़ की हत्या कर देने की आशंका जता रहे थे। उक्त गांव के मो. गुलाम आरिफ का 50 वर्षीय पुत्र मो. इसराफिल गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे सुबह अपने खेत में लगी फसल को देखने के लिए निकले थे। काफी समय गुजर जाने के बाद जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजन ग्रामीणों के साथ सिरसिया और राजघाट के बीच ¨सघिया थाना के सीमावर्ती जगह पर पहुंचे तो एक गाछी के समीप इसराफिल का शव देख जोर-जोर से शोर मचाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने हसनपुर और ¨सघिया थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों थाने के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की गहन छानबीन में जुट गए। खोजी कुत्ता से भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो उग्र ग्रामीणों ने कुत्ता की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष गौरी ने बताया कि शव के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं मिला है। मामला हत्या का है या स्वभाविक मौत, इसका आकलन करना मुश्किल हो रहा है। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। तब तक कारणों का पता नहीं लगाया जा सकता है। पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है।